ऐतिहासिक श्री मणिकरण साहिब गुरद्वारा यात्रा शुरू… एक जत्था यात्रा के लिए रवाना

September 8, 2019 | samvaad365

हरिद्वार: ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा धरना स्थल प्रेम नगर पुल से ऐतिहासिक श्री मणिकरण साहिब गुरद्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए सिख तीर्थ यात्रियों का एक जत्था रवाना किया गया। इस जत्थे को श्री निर्मल संत पुरा के प्रमुख महन्त जगजीत सिंह महाराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हरजीत सिंह दुआ ने बताया कि यह यात्रा सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित की गई है । हिमाचल प्रदेश में स्थित मणिकरण साहिब गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी के चरण पड़े थे।उन्हीं की याद में यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा बनाया गया। जहां एक और पार्वती नदी बहती है उसी नदी के तट पर यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा स्थित है। तीर्थ यात्रियों का यह जत्था हरिद्वार से देहरादून होते हुए हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब में प्रथम पड़ाव करेगा। उसके बाद आगे मणिकरण साहिब गुरुद्वारे के लिए रवाना होगा। छह दिवसीय इस धार्मिक यात्रा का समापन 10 सितंबर को वापस हरिद्वार गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा में पहुंचकर होगा, इस धार्मिक यात्रा जत्थे में 35 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल है।

यह खबर भी पढ़ें-इंडियन पावर लिफ्टिंग लीग का आयोजन… कई राज्यों की महिलाओं ने लिया हिस्सा

यह खबर भी पढ़ें-चमत्कारी बच्चे की बिगड़ी तबीयत… अस्पताल में हुए भर्ती

संवाद365/नरेश तोमर 

41296

You may also like