टिहरी: सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता… कहा एक काम भी नहीं किया सही

March 18, 2020 | samvaad365

टिहरी: प्रदेश सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री व पूर्व विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि सरकार को 3 वर्ष हो चुके हैं लेकिन उनका एक भी कार्य सही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में प्रदेश की जनता सभी सुविधाओं से वंचित है। प्रदेश सरकार बहुमत होने के बाद भी हर मोर्चे पर विफल है। इस सरकार से हर वर्ग का व्यक्ति दुखी परेशान है। घर घर शराब पहुचाने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। इसका जवाब जनता 2022 के चुनाव मे देगी।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किया जिला अस्पातल का निरीक्षण

यह खबर भी पढ़ें-रायबरेली: बीच कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला… मची भगदड़

संवाद365/बलंवत रावत

47850

You may also like