ग्राफिक एरा ने उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली वंदना कटारिया के परिवार को सौंपा 11 लाख की धनराशि का चेक

August 6, 2021 | samvaad365

रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पर बधाई देने वालों की कतार थमने का नाम नहीं ले रही है, वही अब कुछ संस्थाएं भी इस कड़ी में आगे आई है ।आपको बता दें कि ग्राफिक एरा परिवार द्वारा आज भारतीय महिला हॉकी टीम की वंदना कटारिया के परिवार को उत्तराखंड व भारत का गौरव बढ़ाने के लिए 11 लाख रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया गाया। सिर्फ यही नहीं ग्राफिक एरा परिवार की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि, वंदना कटारिया की आगे की स्टडी के लिए ग्राफिक एरा परिवार हर संभव मदद करेगा। जिससे कि आने वाले समय में उत्तराखंड की बेटी भारतीय टीम के लिए गोल्ड मेडल जीत कर आए। 

संवाद365,नरेश तोमर

यह भी पढ़ें-केन्द्र से 42 सड़क मार्गों/सेतु के लिए 615 करोङ 48 लाख रूपये की मिली स्वीकृति

64607

You may also like