भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के सेमीफाइनल में जगह बनाई, 41 साल बाद भारत को मिली सफलता

August 1, 2021 | samvaad365

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है । कोच ग्राहम रीड और कप्तान मनप्रीत सिंह की टीम ने 41 साल बाद भारत को हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचाने में सफलता हासिल की है। भारत ने 1980 के मॉस्को ओलिंपिक के बाद पहली बार पुरुष हॉकी के अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई। टीम इंडिया ने आखिरी क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में भारत की टक्कर मौजूदा विश्व चैंपियन और नंबर एक रैंक टीम बेल्जियम से होगी। भारत ने 1980 के बाद से ओलिंपिक में कोई मेडल नहीं जीता है और इस बार टीम मेडल के बेहद करीब है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-भारत को मिला दूसरा मेडल, बैडमिंटन मे पी वी सिंधु ने जीता कांस्य पदक

64434

You may also like