खेल मंत्री ने की घोषणा, वंदना कटारिया को बनाया ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के अंतर्गत हरिद्वार जिले का ब्रांड एंबेसडर

August 8, 2021 | samvaad365

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के अंतर्गत हरिद्वार जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है । रविवार को खेल मंत्री डॉ. अरविंद पांडे ने वंदना कटारिया के घर पहुंच कर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वंदना पर नाज करना चाहिए। जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्हें प्रदेश लौटने पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अरविंद पांडे ने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ, 16 अगस्त तक चलेगी यात्रा

 

64678

You may also like