तीलू रौतेली की जयंती पर प्रदेश सरकार ने राज्य की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया

August 8, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर प्रदेश सरकार ने राज्य की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले साल से पुरस्कार की धनराशि 51000 रुपए किए जाने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन को मातृशक्ति ने आगे बढ़ाया, खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा कांड जैसे आंदोलनों में मातृशक्ति का बड़ा योगदान रहा है। महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करते हुए वह खुद सम्मानित हो रहे हैं। इस दौरान घोषणाओं को लेकर वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मात्र घोषणाएं हुईं, पर काम कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार नई खेल नीति लेकर आ रही है। खिलाड़ी बेहतर तैयारी कर सकें, इसके लिए सरकार इस नीति में फूड सप्लीमेंट की भी व्यवस्था करने जा रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है।

विभाग की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिला है। सरकार की ओर से इस साल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है।

राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित महिलाएं 

देहरादून से डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी,

उत्तरकाशी से रीना रावत

हरिद्वार से वंदना कटारिया

चमोली से चंद्रकला तिवारी

ऊधमसिंह नगर से नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी, उमा जोशी

बागेश्वर से रुचि कालाकोटी, ममता मेहता

पौड़ी गढ़वाल से अंजना रावत

नैनीताल से पार्वती किरौला

अल्मोड़ा से कनिका भंडारी, भावना शर्मा

पिथौरागढ़ से बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी

चंपावत से रेनू गडकोटी

टिहरी गढ़वाल से पूनम डोभाल को पुरस्कृत किया गया है।

 आंगनबाड़ी पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाएं

अल्मोड़ा से गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी

चंपावत से पुष्पा पाटनी, गीता चंद

हरिद्वार से गलिस्ता

देहरादून से अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडे

उत्तरकाशी से सुमन पंवार

पौड़ी गढ़वाल से राखी, सुषमा गुसांई

चमोली से आशा देवी

नैनीताल से दुर्गा बिष्ट

ऊधमसिंह नगर से सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास

बागेश्वर से हंसी धपोला, गायत्री दानू

पिथौरागढ़ से हीरा भट्ट

टिहरी से सुषमा पंचपुरी व रुद्रप्रयाग जिले से सीमा देवी को पुरस्कृत किया गया।

संवाद365,डेस्क

 

 

64680

You may also like