रुद्रप्रयाग में खतरनाक भूस्खलन होने से 11 परिवार होंगे शिफ्ट, देखें भूस्खलन की तबाही का वीडियो

February 28, 2022 | samvaad365

रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ तोक में सुबह 8 बजे लगभग गांव के एक बड़े हिस्से में भूस्खलन होने लगा। भूस्खलन की वजह से अब तक दो गौशाला और तीन शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सोशल मीडिया में इस भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हम आपको आगे दिखा रहे हैं।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने इस मामले में संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया है। तहशीलदार मंजू रावत का कहना है कि 11 परिवारों के कुल 62 लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है इस भूस्खलन से करीब 22 मरान खतरे की जद में हैं।

संवाद365,डेस्क

 

72848

You may also like