भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर बने सेना के अफसर

December 10, 2022 | samvaad365

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं.

बता दें इस पासिंग आउट परेड के बाद कुल 344 जेंटलमैन कैडेट्स सैन्य अधिकारी बने इनमें 30 कैडेट्स मित्र देशों के हैं, वहीं 314 भारतीय मूल के कैडेट्स इस परेड में शामिल हुए IMA से पास होने वाले 30 विदेशी कैडेट्स में भूटान के 13 कैडेट्स, मालदीव के 3 कैडेट्स, म्यांमार का 1 कैडेट, नेपाल के 2 कैडेट्स, श्रीलंका के 4 कैडेट्स, सूडान का 1 कैडेट, तंजानिया का 1 कैडेट, तुर्किस्तान का 1 कैडेट, वियतनाम का 1 कैडेट, उज्बेकिस्तान का 1 कैडेट और तजाकिस्तान के 2 कैडेट्स शामिल हैं.

(संवाद 365, दिनेश कुमार)

यह भी पढ़ें :   देहरादून पधारे मिर्ज़ापुर के कालीन भैया, अभिनेता परितोष त्रिपाठी के शादी समारोह में होंगे शामिल

83869

You may also like