महाराष्ट्र राज्यपाल कोश्यारी ने देश की 9 महिलाओं को ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ से नवाजा

August 27, 2020 | samvaad365

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की स्वयं सेवी संस्था अभियान द्वारा ‘सावन महोत्सव’ के अंतर्गत ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है,  जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ दिया जाता है। इस साल नौ महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा गया। कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस बार ‘सावन महोत्सव’ और ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ का सावन महोत्सव किया गया। समारोह का आयोजन महाराष्ट्र के राजभवन में किया गया और इस दौरान ‘स्त्री शक्ति सम्मान-2020’ को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा चयनित महिलाओं को प्रदान किया गया। इस अवसर महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्त्री को मातृशक्ति कहते हैं, आने वाला समय महिलाओं का है। महिलाएं देश की सबसे बड़ी शक्ति बन रही हैं और ये देश के लिए गर्व की बात है। इस ‘स्त्री शक्ति सम्मान-2020’ कार्यक्रम में इस बार स्वाति खंडेलवाल, क्रांति साल्वी, सुमन सावल, ज्योति नैथानी तोमर, शिवांगी ठाकुर, विजया पंत तुली, वन्या जोशी, मानसी प्रभाकर जोशी, गीता माणेक को इस खास सम्मान से नवाजा गया। उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि इस बार ‘स्त्री शक्ति सम्मान-2020 ‘ की चयन समिति में उत्तराखंड की कमला बड़ोनी भी शामिल थी, जो जानी मानी फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की डिजिटल मैगज़ीन मेरी सहेली की संपादक भी रहीं है।

https://youtu.be/PwydyqeD0CA

यह खबर भी पढ़ें-नरेंद्रनगर: पूर्व विधायक ओम गोपाल ने किया भिंगार्की का दौरा, बारिश से किसानों की फसल हुई बर्बाद

संवाद365

53609

You may also like