मालदेवता शिखर फॉल में एक लड़का की डूबने से हुई मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

July 17, 2022 | samvaad365

आज SDRF को सूचना मिली कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है । सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर युवक का शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान 16 वर्षीय रोहित रवि रावत निवासी विश्वनाथ एनक्लेव मयूर विहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- कांग्रेस मुख्यालय के सामने अचानक लगी एक कार में आग, महिला और ड्राइवर ने जैसे-तैसे बचाई जान

 

78546

You may also like