उत्तराखंड के अभिनव उनियाल ने किया 12वीं में टॉप, हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक

July 22, 2022 | samvaad365

टिहरी (हर्षमनी उनियाल) : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है. उत्तराखंड के अभिनव उनियाल ने टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. बता दें कि अभिनव उनियाल का नाम विज्ञान संकाय में देशभर के टॉपरों में शामिल है। अभिनव ने 12वीं विज्ञान संकाय में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिनव उनियाल टिहरी जनपद के बेलेश्वर गांव के रहने वाले हैं। अभिनव की इस सफलता से परिवार समेत गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है. अभिनव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी मिली है कि अभिनव उनियाल ने अंग्रेजी विषय में 98 प्रतिशत अंक और अन्य सभी विषयों में शत प्रतिशत(100) अंक प्राप्त किये हैं।

टिहरी जनपद के बेलेश्वर गाँव के रहने वाले अभिनव उनियाल राजेन्द्र प्रसाद उनियाल के बड़े पुत्र हैं. राजेन्द्र प्रसाद उनियाल अभी पुर्तगाल में एक सेफ का काम करते हैं और माता गृहिणी है। वहीं बात करे उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तो उनके दो चाचा हैं। जिनके नाम हर्षमनी उनियाल तथा सूर्यमणि उनियाल है। हर्षमनी उनियाल भारतीय नौसेना से सेवनिर्वित है और बेलेश्वर गांव में अपने छोटे भाई सूर्यमणि उनियाल के साथ केराराम स्कूल का संचालन करते हैं।

आपको बताते चलें कि अभिनव उनियाल डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्र हैं।उन्होंने 99.6% अंक प्राप्‍त किए हैं> उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं।परिवार के सभी सदस्य अभिनव उनियाल की इस उपलब्धि पर गदगद हैं लेकिन सबको पहले से ही भरोसा था कि वह अपने परिवार समेत क्षेत्र का नाम  रोशन करेगा जो की उन्होंने किया. उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

आपको बता दें कि अभिनव नोे दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भी सफलता का झंड़ा गाड़ा था। 10वीं में अभिनव उनियाल ने टॉपर सूची जगह  बनाई थी। वहीं इस साल 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं।

ये भी पढ़ें : देहरादून से चंडीगढ़ का सफर होगा 2 घंटे में पूरा, 70 किलोमीटर कम होगी दूरी

 

78796

You may also like