रुड़की में मां बेटी के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

June 29, 2022 | samvaad365

हरिद्वार जिले में 24 जून को घटी खौफनाक गैंगरेप की घटना से पूरे प्रदेश में पीड़ित महिला और उस महिला की 6 साल की बच्ची की बच्ची के लिए न्याय की आवाज बुलंद हो रही है,वही इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को एश्ले हॉल चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।

इस दौरान प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी मौजूद रहे। करन माहरा ने कहा कि रुड़की में एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है, जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य में हर दिन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित महिला के साथ और प्रदेश की हर महिला जिनके साथ अपराध की घटनाएं घट रहे हैं उनके साथ खड़ी है, इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने सरकार का पुतला दहन करते हुए सरकार को यह चेताया है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और अपराधी पकड़े जाएं।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा, विपक्षी पार्षदों ने मेयर पर लगाया पक्षपात का आरोप

77755

You may also like