अंकिता हत्याकांड- यूकेडी ने की CBI जांच की मांग

September 27, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने आज उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश कार्यलय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अंकिता भंडारी मर्डर केस की जांच निस्पक्छता से किए जाने हेतू शासन प्रशासन से आग्रह किया, साथ ही कहा की वर्तमान में जांच प्रभावित होती दिखाई दे रही है जिसके चलते उत्तराखंड क्रांति दल 2 अक्टूबर को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है, इस बंद के चलते उत्तराखंड क्रांति दल शासन को यह संदेश देना चाहती है की, उत्तराखंड में भर्ती घोटालों से लेकर अंकिता भंडारी प्रकरण पर किसी भी प्रकार की लीपापोती बर्दास्त नही की जाएगी.

यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने इस पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को अंकिता हत्याकांड की खबरें दिखाने पर मिल रही धमकियों पर भी बात की उन्होंने कहा की यूकेडी उत्तराखंड के निर्भीक व् निष्पक्ष पत्रकारों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, पत्रकारों की दी जा रही धमकी बर्दाश्त नही की जाएगी।

(संवाद 365, संदीप रावत)

ये भी पढ़ें :   पिथौरागढ़- रावल खेत में अशोक चक्र विजेता शहीद बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

81637

You may also like