भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड की मेजबानी में होगा प्रशिक्षण वर्ग

September 27, 2022 | samvaad365

भारतीय़ जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड की मेजबानी में होगा प्रशिक्षण वर्ग, जिसमें 8 राज्यों जिसमें उत्तराखंड,दिल्ली,पंजाब,चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लगभग 400 प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे इस प्रशिक्षण वर्ग में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धि पर प्रकाश डाला जाएगा भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान का कहना है की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड अपनी प्रदेश की परंपरा एवं संस्कृति, अतिथि देवो भव: का चरितार्थ करने का प्रयास करेगा इस कार्यशाला में 14 सत्रों में विभिन्न विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा ,बता दें 29 तारीख को इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया जायेगा.

(संवाद 365, संदीप रावत)

ये भी पढ़ें :  पिथौरागढ़- रावल खेत में अशोक चक्र विजेता शहीद बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

81640

You may also like