मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात कहने वाले अकील अहमद पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

March 29, 2022 | samvaad365

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात करने वाले कांग्रेस नेता अकील अहमद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। अकील अहमद मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग पर कायम थे, यही नहीं हार के लिए बड़े नेताओं पर भी निशाना साध रहे थे। मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर उपजे विवाद ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी थी। मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग पर कायम रहने वाले अकील की बयानबाजी को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर अकील को तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के  लिए निष्कासित कर दिया गया है।

संवाद365,डेस्क

73752

You may also like