पाकिस्तान पर बाबा रामदेव का सनसनीखेज बयान, बोले पाकिस्तान के होंगे 3 टुकड़े

January 27, 2023 | samvaad365

योग गुरु स्वामी रामदेव ने पाकिस्तान की मौजूदा हालत पर बयान देते हुए कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान के टुकड़े होने वाले हैं। बलूचिस्तान पीओके और सिंध क्षेत्र का बहुत जल्द भारत में विलय होगा और पाकिस्तान अदना-सा देश रह जाएगा।

श्रीरामचरित्रमानस और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर छिड़ी बहस पर रामदेव ने कहा कि देश में रिलीजियस टेररिज्म चल रहा है। जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना है, ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करना चाहिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण करते हुए स्वामी रामदेव ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें :  भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कहा काट के फेंक दूंगा, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

85195

You may also like