भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कहा काट के फेंक दूंगा, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

January 27, 2023 | samvaad365

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट के विधायक अवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिसन सिंह चुफाल को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि बिसन सिंह चुफाल उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पांच बार के विधायक रहे चुके हैं। वर्तमान में भी वह डीडीहाट विधानसभा के विधायक हैं। उक्त मामले को लेकर विधायक ने पुलिस में तहरीर दे दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विधायक बिशन सिंह चुफाल को चुफाल को 4 दिन पूर्व मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया जिसमे उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

MLA Bishan Singh Chufal
MLA Bishan Singh Chufal

धमकी में अज्ञात ने विधायक को काट कर फेंक देने की बात कही। विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्हें जो मैसेज आया है वह पिथौरागढ़ जिले के खूना गांव अनिल कापड़ी ने के द्वारा भेजा गया है जो व्यक्ति आए दिन अराजकता फैलाते रहता है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की आखिर ये करतूत किसकी है ?

संवाद 365, मनोज चंद

यह भी पढ़ें : पीएम के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में जुड़े 10 लाख से अधिक छात्र जुड़े, प्रदेश के 2 छात्रों से प्रधानमंत्री करेंगे संवाद

85191

You may also like