बागेश्वर: वन अधिकारों के लिए कांग्रेस का धरना

October 8, 2020 | samvaad365

बागेश्वर में चकबंदी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय यहां पर मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने पुश्तैनी हक-हकूक बहाल करने पर बल दिया। किसानों को जंगली जानवरों द्वारा किए गए नुकसान पर पांच हजार रुपये नाली के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान एसबीआई तिराहे पर बिजली और पानी के बिलों की प्रतियों को आग के हवाले किया गया। गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना भी दिया।

(संवाद 365/ हिमांशु गढ़िया )

यह भी पढ़ें-पूर्व CBI डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की खुदकुशी

 

 

55078

You may also like