बागेश्वर: तहसील परिसर का माली निकला कोरोना पॉजिटिव, अब सभी कर्मियों का किया जा रहा रैपिड कोविड टेस्ट

August 25, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: तहसील परिसर में कार्यरत एक माली मालदार के कोरोना पॉजिटिव  होने के बाद तहसील में निवासरत अधिकारियों एवं कर्मियों  में हड़कंप मच गया है। एहतियातन उपजिलाधिकारी सदर बागेश्वर द्वारा डॉक्टरों की एक टीम बुलवाकर तहसील सभागार में  कर्मियों का कोरोना  रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया।  वहीं  उपजिलाधिकारी ने बताया की  तहसील परिसर में कार्यरत एक माली मालदार  कोरोना पॉजिटिव आ गया था, जिसका उपचार जिले के कोविड अस्पताल में चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से  सभी तहसील कर्मियों निवासरत अन्य कर्मियों का कोरोना  रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया जा रहा है। अब तक 72 लोगों के रैपिड सैम्पलिंग की गयी है।  इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आगे टेस्ट सैम्पलिंग जारी है  इच्छुक व्यक्ति अपना रैपिड एंटीजन टेस्ट करवा सकते है।

यह खबर भी पढ़ें-राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में नव आगन्तुक असिस्टेंट प्रोफेसरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

53542

You may also like