हरिद्वार: बीजेपी में चैंपियन की वापसी, विपक्षी पार्टियों ने शुरू किया विरोध

August 25, 2020 | samvaad365

हरिद्वार: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी के बाद प्रदेश भर में इसका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने जहां भाजपा पर आरोप लगाए हैं कि चैंपियन को वापस लेकर भाजपा का चरित्र सामने आ गया है। वहीं आज शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओ का कहना है कि बीजेपी की सरकार निकम्मी सरकार साबित हो रही है।

वहीं मनोज द्विवेदी आप के कर्मठ नेता ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भाजपा ने एक ऐसे विधायक को वापस भाजपा में शामिल किया है। जो उत्तराखंड विरोधी है। आप के शिवालिक नगर के प्रवक्ता सुरेश तनेजा ने चैंपियन को चुनौती देते हुए कहा कि चैंपियन हमेशा अपनी बाजुओं की ताकत का एहसास कराते हैं। ऐसे नेता की किसी भी दल में कोई जगह नहीं होनी चाहिये।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: तहसील परिसर का माली निकला कोरोना पॉजिटिव, अब सभी कर्मियों का किया जा रहा रैपिड कोविड टेस्ट

संवाद365/नरेश तोमर 

53545

You may also like