बागेश्वर: प्रवासी मजदूरों को किया गया रवाना… यूपी के थे फंसे हुए मजदूर

May 18, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: लाॅकडाउन के कारण बागेश्वर जिले में फंसे प्रवासियों को उनके घर भेजे जाने का सिलसिला जारी है, बागेश्वर महाविद्यालय परिसर से रोडवेज की 4 सरकारी बसों से जिला प्रशासन ने 60 प्रवासियों को उनके घर के लिये रवाना किया. ये लोग उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर के थे। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर और नैनीताल जिले के लिये कुल 60 प्रवासियों को रवाना किया गया। ये कामगार मजदूर लाॅकडाउन के कारण पिछले दो महीने से बागेश्वर में फंसे हुये थे। 100  लोगों ने जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन अधिकांश ने सुबह जाने से मना कर दिया। फिलहाल 50 मजदूरों को उनकी सहमति के बाद उन्हें रवाना किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: लॉकडाउन में मछलियों का अवैध शिकार… पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

49834

You may also like