टिहरी: लॉकडाउन में मछलियों का अवैध शिकार… पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

May 17, 2020 | samvaad365

टिहरी: लॉकडाउन के दौरान प्रतापनगर ब्लॉक की जलकुर नदी में मछलियों का अवैध शिकार करने के आरोप में थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत भेलुंता के ग्राम प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग को प्रेषित कर दिया है। लंबगांव के थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि शुक्रवार सांय करीब चार बजे पुलिस ने गश्त के दौरान जलकुर नदी में कुछ लोगों को मछलियों का शिकार करते हुए देखा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों से चार किलो 300 ग्राम मछली और डेढ़ किलो ब्लीचिंग पाउडर भी बरामद किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए नदी में मछलियों का अवैध शिकार करने के आरोप में भेलुंता गांव के प्रधान दिनेश जोशी, आनंद जोशी, पुरूषोत्तम जोशी, संतोष जोशी, बृजमोहन जोशी, गुड्डू लाल और विरेंद्र जोशी के खिलाफ ऐपिडैमिक एक्ट, आपदा प्रबंधन में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को वन विभाग को अग्रसारित किया है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी पूजा पयाल ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएफओ रिपोर्ट भेजी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=0kGU2z5OiLQ

यह खबर भी पढ़ें-धनोल्टी: कोविड-19 जागरूकता को लेकर व्यापार मण्डल थत्यूड़ ने हर दुकान पर लगाए बैनर

संवाद365/बलवंत रावत

49830

You may also like