बागेश्वर – एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

June 9, 2022 | samvaad365

बागेश्वर जिला मुख्यालय में स्वच्छता को लेकर 81UK NCC बटालियन एनसीसी कैडेटों ने स्वछता रैली निकाल कर आम जनता को जागरुक किया गया। बागेश्वर शहर में सरयू-गोमतीनदियों को स्वच्छ रखने तथा शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एनसीसी कैडेटों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। जिले के NCC कैडेटस नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। सबसे पहले कैडेस्ट्स ने सरयू संगम घाटों की सफाई कूड़ा एकत्र किया इसकेबाद नुमाईश खेल मैदान में फैले कूड़े को एकत्र किया और उसे नगर पालिका के कूड़ेदान में डाला। इसके बाद शहर के मुख्य बाजार में रैली निकाली। NCC कैडेस्ट्स ने स्थानीय लोगों से पॉलीथिन का कम से कम उपयोग करने तथा अपने आस पास सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

संवाद 365, हिमांशु गरिया 

यह भी पढ़ेंटिहरी- 11 केवी लाइन की चपेट में आया मजदूर, जानिये पूरा मामला

 

76986

You may also like