बाजपुर : आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की

September 9, 2021 | samvaad365

बाजपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेरोजगारों को नौकरी देने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। बता दें कि बाजपुर के भगत सिंह चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिला संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें-उधमसिंहनगर : सुल्तानपुर पट्टी में रामलीला कमेटी ने नगर में निकाली झंडा यात्रा , मंदिरों के पुराने ध्वज उतारकर नए ध्वज लगाए

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री दीनदयाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन सिक्योरिटी गार्ड और क्लर्क की नौकरी दिलाने के लिए सरकार ने थर्ड पार्टी को जिम्मेदारी दी है। जहां हजारों रुपए लेकर बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने इसका खुलासा भी किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो काम कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किया है वह प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है जिसे प्रदेश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

संवाद365, अजहर मलिक

66010

You may also like