बेरीनाग- 4 किलो 980ग्राम अवैध चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2020 | samvaad365

पुलिस अधीक्षक जनपद पिथौरागढ़  प्रीति प्रियदर्शनी के आदेशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक  पिथौरागढ़  राजेंद्र सिंह रौतेला के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब  और मादक पदार्थों  के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.  थाना क्षेत्र अंतर्गत  थानाध्यक्ष नाचनी  प्रताप सिंह नेगी द्वारा  टीम गठित की गई जिसमें 4 किलो 980 ग्राम अवैध चरस के साथ के साथ अभियुक्त 1-संतोष मेहता पुत्र मोहन सिंह  ग्राम  सीमाल पोस्ट गणाई गंगोली थाना बेरीनाग और विजय लाल उर्फ विक्की पुत्र देव लाल ग्राम गुनेरा पोस्ट गणाई गंगोली थाना बेरीनाग को गिरफ्तार किया गया जिस पर थाने पर मु0अ0स0 16/ 2020 धारा 8/20/60 NDPS ACT   मुकदमा दर्ज किया है.

(संवाद 365/प्रदीप महरा)

यह भी पढ़ें-हरिद्वार कुंभ 2021: संतों के बीच विवाद, परी अखाड़े ने की महिला संतों को सुविधा देने की मांग

56204

You may also like