बड़ी खबर : एवलांच की चपेट में आई माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गई सेना की टीम, 10 जवान लापता

October 1, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया सेना का दल एवलांच की चपेट में आ गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस एवलांच की वजह से 10 पर्वतारोही लापता हो गए हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से  राहत-बचाव टीम कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि सेना के पर्वतारोहियों का 20 सदस्यीय दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में जवान आ गए। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई है, जिसमें सेना का पर्वतारोही दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सभी लापता बताए जा रहे हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की आज पुण्यतिथि

 

67151

You may also like