सीएम धामी गांधी जयंती पर करेंगे उत्तराखंड के सबसे ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन

October 1, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर कल उधम सिंह नगर पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय रुद्रपुर में 2 अक्टूबर के मौके पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे ऊंचे तिरंगे का भी उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड का 191 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा रुद्रपुर के गांधी मैदान में लगाया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल शनिवार को दोपहर 1 बजे के बाद रुद्रपुर के गांधी मैदान में किया जाएगा । सूत्रों की माने तो कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रूद्रपुर वासियों को कई सौगात दे सकते हैं। कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंबड़ी खबर : एवलांच की चपेट में आई माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गई सेना की टीम, 10 जवान लापता

67154

You may also like