बड़ी खबरः IAS रामविलास यादव के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

June 11, 2022 | samvaad365

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में कई कद्दावर नेताओं के करीबी रह चुके रामविलास यादव उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव थे। गत 19 अप्रैल को आईएएस रामविलास के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था।

आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस रामविलास यादव के तीन ठिकानों पर विजिलेंस ने छापा मारा। देहरादून में डीएसपी अनुषा के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई चल रही है। वहीं लखनऊ में यादव के घर एएसपी रेनू लोहनी की टीम पहुंची है। जबकि गोरखपुर में विजिलेंस के डीएसपी अनिल मनराल कार्रवाई कर रहे हैं।

गत 19 अप्रैल को आईएएस रामविलास के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। आईएएस रामविलास पर लखनऊ और देहरादून में आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामले था। यादव लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में कई कद्दावर नेताओं के करीबी रह चुके आईएएस रामविलास यादव उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव थे। उन पर कई घोटालों के आरोप भी लग चुके हैं।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें- टिहरी: आरक्षी पुरुष नागरिक पुलिस/पीएसी एवं फायरमैन पुरुष/महिला पद हेतु चल रही भर्ती प्रक्रिया का हुआ सफल समापन

 

77064

You may also like