बीजेपी नेता गिरीश जोशी को बनाया गया पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

November 7, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ के भाजपा नेता गिरीश जोशी को पिथौरागढ़ जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं, इस दौरान नए जिला अध्यक्ष के गृह जनपद पिथौरागढ़ पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार भव्य स्वागत किया गया,

पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज जिले के एचोली से भाजपा पार्टी कार्यालय तक बाइक रैली व छोलिया नृत्य के साथ उनका भब्य स्वागत किया गया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया ,इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने की बात कर पार्टी के द्वारा दिए गए पद की गरिमा रखते हुए उस पर कार्य करने की बात कही.

(संवाद 365, मनोज चंद)

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की एनम शशिकला पाण्डेय और गंगा जोशी को राष्ट्रपति से मिला ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार’

82885

You may also like