बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के तिरंगे वाले बयान ने पकड़ा तूल, भट्ट के खिलाफ धारा चौकी में तहरीर

August 13, 2022 | samvaad365

देहरादून : बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के एक बयान ने तहलका मचा दिया है जिसके बाद कई जगहों पर महेंद्र भट्ट के बयान का विरोध किया जा रहा है. बता दें कि महेंद्र भट्ट के खिलाफ धारा चौकी में तहरीर दी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार तिरंगे पर दिए गए महेंद्र भट्ट के बयान के चलते वकील डीएस राणा ने धारा चौकी में महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस से भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट ने कहा था जिसके घर पर तिरंगा नहीं होगा या नहीं फहराया जाएगा उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। महेंद्र भट्ट के इस ब्यान से कई लोगों औऱ कांग्रेस में रोष है. कांग्रेस लगातार अध्यक्ष के बयान का विरोध किया जा रहा है.

संवाद 365, दीपिका रावत

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग : UKSSSC पेपर लीक मामले में हुई एक और अरेस्टिंग, सचिवालय में नियुक्त अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप गिरफ्तार

80035

You may also like