हर घर तिरंगा अभियान : भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से की घरों में तिरंगा फहराने की अपील

August 13, 2022 | samvaad365

लालकुआ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं और आमजन से 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया।

आपको बताते चलें कि लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया जिसके बाद उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वजों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पद यात्रा निकाली गई जो बिन्दूखत्ता के विभिन्न स्थानों से होते ढलान चक्की पहुंची जिसके बाद यात्रा का समापन हुआ. इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डाँ मोहन सिंह बिष्ट, जिलाअध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,दिशा के डारेक्टर देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चदौला,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ,युवा नेता रमेश कुनियाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाद 365, जफर अंसारी

ये भी पढ़ें : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के तिरंगे वाले बयान ने पकड़ा तूल, भट्ट के खिलाफ धारा चौकी में तहरीर

80039

You may also like