उत्तराखंड की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी का कोरोना से निधन

May 10, 2021 | samvaad365

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को बीच एक और जान चली गई है । उत्तराखंड की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और दीदी के नाम से मशहूर राजकुमारी गिरी का कोरोना से निधन हो गया है । आज सुबह उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इसके बाद से ही भाजपा में शोक की लहर छा गई है और तमाम भाजपा नेता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोरोना की यह दूसरी लहर पहली वाली से भी अधिक घातक है क्योंकि इसमें ना केवल लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं बल्कि मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़े-खाकी कर रही कोरोना पीड़ितो की मदद, संवाद365 खाकी के देवदूत रूप को सलाम करता है

 

61366

You may also like