देवप्रयाग कूच के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का किया अभिनंदन

January 9, 2023 | samvaad365

रविवार को देवप्रयाग कूच करने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इन्द्रमणि बडोनी चौक पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम निर्णय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का मान बढ़ाया है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही, अंततः जीत सत्य की ही होती है।महापौर ने कहा कि भाजपा उसूलों पर चलने वाली पार्टी है। जिस पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  हैं ,जोकि स्वयं ईमानदारी की मिसाल हैं उस पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता भी कभी उसूलों से समझौता नही कर सकता।

स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री दीपक धमीजा, पंकज शर्मा, प्रतीक कालिया, संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, राजकुमारी जुगलान, अनीता राणा, विजय बडोनी, अनिल धयानी, संजय बर्मा, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, किशन नेगी, राजेश गौतम, कमलेश जैन, कुलदीप टंडन, राजेश कोठियाल , शैलेंद्र रस्तोगी, हेमलता चौहान, गुड्डी कलूढ़ा, अनिल खेरवाल विनोद भट्ट, धीरेंदर कुमार, दिनेश बिष्ट, शंभू पासवान, राजू शर्मा, अनिकेत गुप्ता शामिल थे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : विधानसभा बर्खास्त कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज, लगे गंभीर आरोप

84708

You may also like