बाजपुर में 13 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शिलान्यास और लोकार्पण किया

September 22, 2021 | samvaad365

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 13 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने निरंतर विकास की गति को जारी रखने की बात कही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बाजपुर विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा लगातार विकास कार्य को गति दी जा रही है। इसी के चलते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में 7 करोड़ 50 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की दौड़ में बाजपुर वर्तमान स्थिति में बेहद आगे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करना उनका कर्तव्य है जिसके लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विद्युत, सड़क, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। साथ ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विकास की गति को आगे जारी रखने की बात कही। वहीं इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 5 करोड़ 50 लाख की लागत से कुंडेश्वरी में भी विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

संवाद365,अजहर मलिक 

यह भी पढ़ें-एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध की झील का जलस्तर बढ़ा, 829.50 आरएल मीटर तक पहुंचा झील का पानी

66566

You may also like