चमोली: सात दिन बाद भी नहीं हुआ आदर्श की मौत का खुलासा… ग्रामीणों में आक्रोश

February 20, 2020 | samvaad365

चमोली: 7 दिन बीत जाने के बाद भी आदर्श की मौत का खुलासा ना होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन का घेराव कर एस आई टी जांच की मांग की।  आदर्श का घायल अवस्था में 7 दिन पहले बालकिला नदी में मिला था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टि  व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट  में मौत का  कारण फेफड़ों में पानी भरने से बताया गया था जिस कारण प्रथम दृष्टिकोण के आधार पर अखबारों में भी आत्महत्या की आशंका बताई गई थी लेकिन लोगों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं बल्कि आदर्श का मर्डर किया गया उसके बाद क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश बढ़ गया। इससे पहले भी क्षेत्रीय जनता ने थाना  एसपी ऑफिस  व  कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया  था। और आज  लगभग  5 से 6 हजार  प्रदर्शनकारियों ने  गोपीनाथ मंदिर से  और कलेक्ट्रेट तक  पुलिस प्रशासन व प्रशासन के खिलाफ  विरोध रैली निकालकर  कलेक्ट्रेट का  घेराव किया  और  जिला अधिकारी को  ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन रैली में भारी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। आदर्श की मौत की रिपोर्ट पर भी ग्रामीणों को विश्वास नही है, इसलिए  ग्रामीणों ने प्रशासन से एस आई टी  की मांग की।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत पहुंचे बागेश्वर… 44 योजनाओं का किया शिलान्यास

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/पुष्कर नेगी 

46977

You may also like