सीएम रावत पहुंचे बागेश्वर… 44 योजनाओं का किया शिलान्यास

February 20, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर में  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बागेश्वर जिले में एक अरब 58 करोड़ 06 लाख 01 हजार की लागत वाली 44 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 132/33 केवी  विद्युत उपसंस्थान का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह कुमाऊँ मंडल का पहला बड़ा उपसंस्थान है। इसके बनने से अब बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने कहा की इस आधुनिक उपसंस्थान को देहरादून से भी संचालित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा प्रशासन एवं एनआईसी द्वारा विकसित जागेश्वर मंदिर प्रबन्धन समिति के पोर्टल का उद्घाटन करते हुए कहा कि मार्च में सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं और सरकार द्वारा उत्तराखंड में सन्तुलित विकास पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत तथा परिवन मंत्री यश्पाल आर्या ने  बिलौना में रोडवेज बस अड्डे का उद्घाटन कर दिल्ली के लिए दो बसों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिये 1 अरब 26 करोड़ 41 लाख 03 हजार की लागत वाली 26 योजनाएं तथा कपकोट विधानसभा क्षेत्र के लिये 31 करोड़ 64 लाख 98 हजार की लागत वाली ऊर्जा विभाग, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा और नगर विकास की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह सहित विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल तथा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत तथा परिवहन मंत्री यशपाल आर्या का स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीति के चलते राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं की लिमिट है, हमको स्वरोजगार की ओर जाना होगा। उन्होंने लोगों से क्लस्टर खेती पर ध्यान देने के सांथ ही मार्किट वेल्यू वाले सेव, आडू, कीवी फलों का उत्पादन करने की अपील की।

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों के गरीबों का सहारा बना हंस फाउंडेशन… कड़कड़ाती ठंड में बांटे कंबल

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

46972

You may also like