Chamoli : उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, घिंघराण सड़क पर बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 3 घायल

December 5, 2022 | samvaad365

चमोली जिले के गोपेश्वर में घिंघराण सड़क पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। रविवार को देर रात  पुलिस को घटना की सूचना मिली।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में पांच लोग सवार थे। जिसमें से रोहित पुत्र पान सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य चार घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त एक गंभीर घायल संतोष पुत्र विजय सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : बंशीधर भगत ने नाथूनगर में किया दुग्ध समिति का उद्घाटन

83725

You may also like