चमोली: राम जन्म भूमि पूजन पर सुंदरकांड का पाठ, जिले में लोग मना रहे खुशी

August 5, 2020 | samvaad365

चमोली: जहां एक ओर रामजन्म भूमि पूजन पर पूरी अयोध्या नगरी राम लला के रंगो में रंगी हुई है।वहीं पूरे देश में राम जन्म भूमि पर कई जगह आयोजन किए जा रहे है। चमोली जिले में भी विभन्न मंदिरों में सुंदर काण्ड का पाठ किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के सुंदर कांड का आनंद लिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भू वैकुंठ बद्रीनाथ धाम भी आज पूरी तरह सजा हुआ है। बद्रीनाथ धाम में भी पंडितों द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है। राम जन्म भूमि पूजन पर लोगों ने खुशी जताई है। वहीं लोगों का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से पूरा देश उत्साहित है।वहीं दूसरी ओर जोशीमठ के तपोवन मै भी सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया।

यह खबर भी पढ़ें-अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास, सीएम रावत ने कहा कई वर्षों के संघर्ष के बाद आया स्वर्णिम अवसर

संवाद365/पुष्कर नेगी

52754

You may also like