मुख्यमंत्री धामी ने उमा तीज सुंदरी, उमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित

August 9, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से उमा तीज सुंदरी, उमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को सम्मानित किया। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन एवं विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष  साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग,  कल्पना जोशी, स्वाति, अर्चना सिंघल, आरती शर्मा,अलका अग्रवाल उपस्थित थे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-वर्दी धारियो के डांस वीडियो वायरल, उत्तराखंड की आईपीएस तृप्ती भट्ट तो मुंबई के पुलिस नायक अमोल कांबले अपने डांस से बने सोशल मीडिया स्टार

 

64698

You may also like