मुख्यमंत्री ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह FORNIX-2021 में किया प्रतिभाग

November 21, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर सायं को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह FORNIX-2021 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भावी डॉक्टरों की ओर से दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने अपनी लोक संस्कृति को बेहद करीब से परखा है। उन्होंने कहा कि छात्र व युवा वर्ग से उनका हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि आज भारी व्यस्तता के बावजूद आप सभी के बीच अपने आप को आने से रोक नही पाया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है और ईश्वर की कृपा ही है जो आप इस क्षेत्र में हैं, क्योकि नर सेवा नारायण सेवा होती है। आप सभी की मेहनत का ही परिणाम है कि भारत में सबसे बड़ा कोविड-19 की रोकथाम हेतु वेक्सिनेशन अभियान सफल हो पाया है, इसके लिये मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हॅू। कोरोना महामारी के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्मः की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि ने चौबीसों घंटे लगातार काम करने से पीछे नहीं हटे। कोविड-19 के दौरान आप सभी के द्वारा काफी अच्छा कार्य किया गया जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तीन दिवसीय लखनऊ दौरे के बाद आज ही देहरादून पहुँचे हैं। पिछले 21 सालों से उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी परंतु समाधान तक नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में एक-एक करके परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर एक-एक बिंदु पर सहमति बन गई है

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को सम्मानित भी किया। छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्रों की ओर से जागर, नंदा राजजात यात्रा और कई अन्य लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, प्रो. देश दीपक, डॉ. के.सी.पन्त, डॉ. एम.के.पन्त आदि मौजूद रहे.

(संवाद365,बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें-   28 साल पुराने कूड़े की समस्या से लोगों को मिली निजात, नगर पालिका ने शुरु किया कूड़ा निस्तारण का काम

69260

You may also like