28 साल पुराने कूड़े की समस्या से लोगों को मिली निजात, नगर पालिका ने शुरु किया कूड़ा निस्तारण का काम

November 21, 2021 | samvaad365

टिहरी- चार धाम यात्रा का मुख्य केंद्र बिंदु चम्बा में 28 सालों से नगर के बीचों बीच कूड़ा डम्प करने से कूड़े का एक पहाड़ बन गया था. लोग कूड़े की इस समस्या से इतने परेशान थे कि कई बार इस कूड़े व कूड़े दान को हटाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा आंदोलन भी किया गया.

नगर पालिका चुनाव में कूड़ा निस्तारण व कूड़े दान को हटाना मुख्य मुद्दा रहता था. लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष चम्बा सुमना रमोला ने प्रशासन के साथ मिलकर पहले चम्बा से 30 किमी दूर मोकरी में डम्पिंग जोन स्थापित करवाया जहाँ प्रत्येक दिन नगर से निकलने वाला जैविक और अजैविक कूड़ा वाहन से पहुँचाया जाता है। नगर के बीचों बीच 28 सालों से डंप पड़े कूड़े के निस्तारण का कार्य भी नगर पालिका चम्बा द्वारा शुरू करवा दिया गया है।जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला ने मशीनों को शुरू करवा कर किया।लगभग एक माह में कूड़े के इस पहाड़ को पालिका द्वारा हटवा दिया जायेगा.

चंबा नगरपालिका की कार्यशैली को देखकर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका का आभार जताया है। आपको बता दें कि चंबा नगरपालिका सन 1992 में नगर पंचायत के अस्तित्व में आई थी तब से पुरानी टिहरी रोड में यहां पर कूड़ा एकत्र किया जा रहा था। लेकिन नगरपालिका की कार्यशैली के कारण अब लोगों को चंबा शहर में कूड़े की समस्या से निजात मिल सकेगी.

(संवाद365,बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें-   पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को महिला अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया

69253

You may also like