देहरादून- मसूरी रोड पर कोल्हू खेत के पास निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

September 2, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रोड पर कोल्हू खेत के निकट भूस्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाय। इसके लिए जिस भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है, वह किया जाय.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एन.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता डी.सी. नौटियाल मौजूद थे।

(संवाद365/बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें-   टिहरी- चंबा सभागार में एक दिवसीय स्वरोजगार कैंप का आयोजन

65714

You may also like