मुख्यमंत्री ने किया लोकेन्द्र कैंतुरा के गीत का विमोचन,भोले जी महाराज व माता मंगला पर बना है गीत

August 28, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में लोकेन्द्र कैंतुरा द्वारा भोले जी महाराज एवं माता मंगला पर निर्मित एवं गाये गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर पद्मश्री बसंती बिष्ट भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री ने कैंतुरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भोले जी महाराज एवं माता मंगला द्वारा हंस फाउण्डेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, के साथ ही समाज के गरीब वर्गो के कल्याण का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले समाज सेवियों के कार्यों को समाज के समक्ष लाना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है। लोकेन्द्र कैंतुरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता मंगला एवं भोले जी महाराज का जनमानस की उनके द्वारा की जा रही सेवा को इस गीत के माध्यम से समाज के सामने लाने का उनका प्रयास है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पिथौरागढ़ जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट ने दी दस्तक, धारचूला से सामने आए तीन मामले

65547

You may also like