घायल ऋषभ पंत को सीएम धामी ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन, स्वास्थ्य लाभ की कामना की

December 30, 2022 | samvaad365

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समूचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, उन्होंने ऋषभ पंत की मां से फोन पर वार्ता कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उपचार में सरकार के स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन, कोलोन कैंसर से थे पीड़ित

 

84447

You may also like