दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन, कोलोन कैंसर से थे पीड़ित

December 30, 2022 | samvaad365

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले का निधन हो चुका है। वह 82 वर्ष के थे और कोलोन कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी मौत के बाद दुनियाभर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पेले फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं।

पेले के निधन पर फीफा के अध्यक्ष गियान्नी इन्फैंटिनो ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पेले के जाने से जो खालीपन आया है, उसे भरना मुश्किल होगा।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उनके शरीर ने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना भी बंद कर दिया था। पेले को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन भी है।

पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- हम जो कुछ भी हैं, आप ही की बदौलत हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : UKSSSC : आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी भर्ती को दी क्लीनचिट, जनवरी से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन होगा शुरू

84445

You may also like