ऋषभ पंत का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी, बोले गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

January 1, 2023 | samvaad365

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज इस वक्त देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। ऋषभ पंत का हाल जानने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मैक्स अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी ने डॉक्टरों से उनका हेल्थ अपडेट लिया। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत और उनकी बहन से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में सुधार हुआ है। कुछ और दिनों के बाद वो और भी ज्यादा बेहतर हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऋषभ ने बताया कि सड़क पर अचानक गड्ढा आ जाने के कारण दुर्घटना हुई।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत की कार रूड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उत्तराखंड सरकार भी पंत के इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संवाद 365/डेस्क

84481

You may also like