डीडीहाट में चल रहे महोत्सव का सीएम धामी ने किया समापन,कुमाउंनी बोली में किया लोगो को संबोधित

November 13, 2021 | samvaad365

पिछले एक सप्ताह से नगर पालिका परिषद डीडीहाट के द्वारा चल रहे महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक समापन प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। पहली बार डीडीहाट पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल और नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल के नेतृत्व में लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट जिले की मांग सहित विभिन्न मांगों को सीएम के सामने रखा। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊँनी भाषा में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की डीडीहाट मेरा घर है घर में कोई कमी नही होने दिया जायेगा। इस मौके पर डीडीहाट नगर पालिका परिषद के द्वारा प्रदेश की सबसे बड़ी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया।इस मौके पर उन्होंने डीडीहाट महोत्सव को राजकीय मेला धोषित करने के साथ ही डीडीहाट जिले पर शीघ्र कार्रवाई करने के साथ ही डीडीहाट से मलयनाथ मंदिर के लिए रोपवे सहित डीडीहाट नगर क्षेत्र के विभिन्न धोषणा। सीएम ने कुमाऊँनी भाषा में अपना संबोधन किया। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा भी मौजूद थे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें पिथौरागढ़ : सीएम धामी पहुंचे अपने पैतृक गांव हड़खोला, महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

 

 

68968

You may also like