सीएम धामी पहुंचे पूर्व विधायक संजय गुप्ता के आवास पर और पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई स्व0 अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 26, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सुल्तानपुर लक्सर स्थित पूर्व विधायक  संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे तथा पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई स्व0 अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व0 श्री अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये कहा कि उनका आशीर्वाद  संजय गुप्ता तथा हम सभी को प्राप्त होता रहता था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। स्व0 श्री अनिल कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट मंत्री- गणेश जोशी,  प्रेम चन्द्र अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक  आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री  यतीश्वरानंद, महामंडलेश्वर  कैलाशानंद गिरि, रूड़की मेयर  गौरव गोयल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की

संवाद 365 ,निशा ज्याला

यह भी पढ़ें-हरिद्वार- सीएम धामी ने इण्टरनेशनल मार्केटिंग कारपोरेशन के क्रिस्टल एनीवर्सरी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

74961

You may also like