पौड़ी- बारातियों से भरे मैक्स वाहन का हादसा, 6 लोगों की हुई मौत

April 26, 2022 | samvaad365

पौड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई जबकि 6 लोग इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए. हादसा पैठाणी क्षेत्र भटकोट ग्रामसभा में स्योली के पास हुआ जहां बारातियों से भरा एक मैक्स वाहन अनिंयत्रित होकर सडक से नयार नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में जहां पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ डाला जबकि एक घायल व्यक्ति ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाबौ में उपचार के दौरान दम तोड़ डाला.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारातियों से भरा वाहन डोबरी गांव से बारात को वापस लेकर आ रहा था तभी भटकोट ग्रामसभा में स्योली के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर न्यार नदी में जा गिरा इस हादसे में अब तक जहां 6 लोगो की जान जा चुकी है जबकि 6 घायलों को उपचार के लिए पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया लेकिन यहां से भी हादसे में बुरी तरह से घायल हुए 2 व्यक्तियों को श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया हैं जिनकी हालत काफी नाजुक है वहीँ 4 घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में ही उपचार दिया जा रहा है हादसा किन कारणों से हुवा इसका पता अब तक नही लग पाया है वहीँ हादसे को लेकर जिलाधिकारी ने दुख जताया जबकि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करवाने के निर्देश भी दे दिए हैं.

मृत व्यक्तियों की सूची-

(1)अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3)-मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी।

घायल व्यक्तियों की सूची-

1-रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी।
2-कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली,
3-प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष, ग्राम बगड़।
4- किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम बगड़।
5- दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली ।
6- राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली।

(संवाद 365, भगवान सिंह)

यह भी पढ़ें-  लालकुआं -संदिग्ध परिस्थितियों में नगर के वरिष्ठ किराना व्यवसाई की पत्नी का निधन हो गया

74965

You may also like