रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता बहनों को सीएम पुष्कर धामी ने दिया तोहफा

August 18, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकर्ता को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों का राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से कोविड से लड़ाई में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। राज्य सरकार इनके कार्यों का सम्मान करती है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

65090

You may also like